Modasa to Ramdevra

गुजरात से रामदेवरा के लिए रवाना दल, सरूपगंज में हुआ स्वागत

सरुपगंज। गुजरात के मोडासा से राजस्थान में रामदेवरा तकसीबन 800 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने वाले श्रद्धलुओं का सिरोही जिले के सरूपगंज में कई जगहों पर स्वागत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में 111 फिट के पांच ध्वजा और लगभग 1100 सौ श्रद्धालु शामिल होते हैं। लोक देवता बाबा रामदेव एवं ब्रह्मलीन महंत श्री 108 चंदूनाथ योगी की पुण्य स्मृति में हर साल की तरह इस वर्ष भी मोडासा गुजरात से रामदेवरा राजस्थान 35 वीं पैदल यात्रा महंत धर्मेंद्रनाथ योगी एवं महंत जसवंतनाथ योगी एवं श्री रामदेव मंडल सेवा संघ मोडासा के नेतृत्व में 24 अगस्त से शुरू की गई थी जो कि 6 सितंबर को रामदेवरा पहुंचेगी।

DOWNLOAD

Back To Top