स्वरूपगंज पुलिस ने मनाया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

Rajasthan Police shtnapna diwas

स्वरूपगंज। 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस मनाया जाता है जिसके तहत सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना पुलिस द्वारा भी स्थापना दिवस मनाया गया। स्वरूपगंज के सुभाष सर्किल पर थाना अधिकारी भंवरलाल चैधरी की मौजूदगी में पुलिसजवानों द्वारा सादगी पूर्ण तरीके से लाॅकडाउन के दौरान स्थापना दिवस मनाया। जबकि लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने की भी अपील की गई।