Swaroopganj

स्वरूपगंज पुलिस ने 2 दिन में काटे 45 चालान

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के स्वरूपगंज में कोरोना काल के दौरान बाजार में निकल रहे लोगों द्वारा नियम उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई, जिसके तहत 2 दिन में लगभग 45 लोगों के चालान बनाए गए। बता दें कि रक्षाबंधन के चलते स्वरूपगंज समेत आस-पास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा चौकिंग पाॅइंट लगाए गए हैं, जिस दौरान लापरवाही बरत रहे लोगों के चालान भी बनाए गए।

  • स्वरूपगंज समेत आस-पास में पुलिस ने की कार्रवाई
  • नियम उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई
  • 2 दिन में लगभग 45 लोगों के चालान बने

सरूपगंज पुलिस चौकी प्रभारी हनुमंत सिंह, हेड कांस्टेबल परबतसिंह और काॅन्स्टेबल दिनेश कुमार ने सरुपगंज फाटकावा रोहिड़ा रोड़, गरबा चौक, मेन बाजार में अलग-अलग जगह पर बाइक सवारो के चालान काटे।

Back To Top