कजली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

Kajari Teej Fast

सरूपगंज। सिरोही जिले के सरूपगंज क्षेत्र समेत आस-पास के गांवों में कजली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार देर शाम सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा व शाम को कजली तीज पर कजली माता की पूजा-अर्चना की। बता दें कि एक तालाब बनाकर नीम की पूजा-अर्चना के बाद कजली माता की कथा का श्रवण किया। वही कजली माता को सत्तू का भोग लगाकर पूजा-अर्चना के साथ ही सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की और परिवार में सुख शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। वहीं देर रात्रि चांद को देखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के हाथों पानी पीकर निर्जला उपवास खोला।

DOWNLOAD