Khandeshwar Mandir Bhind

खंडेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

भिंड। भिंड जिले के खंडेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी । बता दें कि रात 12 बजे से ही कांवड़ लेकर शिव भक्त मंदिर पहुंचना शुरू हुए। वहीं जिला कलेक्टर छोटे सिंह और पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर मोर्चा संभाला। महाशिवरात्रि की सुबह लगभग 4 बजे से लम्बी कतार मंदिर में लगी देखने को मिली जिसके बाद शिवभक्तों ने महाकाल का जलाभिषेक किया।

Back To Top