मंत्री का बेतुका भाषण, किसानों के पास तंबाकू बीड़ी खरीदने पैसे नहीं होते हैं, कांग्रेस सरकार ने चलाई पेंशन योजना

Congress Minister Pradhum Singh Tomar

शिवपुरी। प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के विवादित भाषण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। दरअसल शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह द्वारा एक आमसभा में भाषण दिया था कि 60 वर्ष की आयु से अधिक के किसान को बीड़ी तम्बाकु खरीदने के लिए पैसे नहीं रहते हैं तो कांग्रेस सरकार ने 60 वर्ष की आयु से उपर के किसानों को 1 हजार रूपए पेंशन देने का एलान किया।

हालांकि मंत्री तोमर के इस बेतुके भाषण पर भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि जहां एक ओर केन्द्र सरकार लगातार प्रयासरत है कि तम्बाकु का उपयोग लोग कम करें और कैसर होने की जागरूकता फैलाई जा रही है लेकिन दूसरी ओर मंत्री ही इस चीज को बढ़ाव दे रहे हैं। मांग की गई है कि मंत्री तोमर को बयान वापस लेना चाहिए।