मेहगांव के हनुमान मंदिर में महाआरती सम्पन्न

Mehgaon Hanuman Mandir Vidisha

विदिशा। जिले के ग्राम मेहगांव स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम महाआरती हुई। बता दें कि श्रीहनुमान मंदिर में विगत 18 वर्षों से पाठ चल रहा है जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है जबकि हर मंगलवार को महाआरती होती है जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा अपनी अपनी मनोकामना लेकर परिक्रमा लगाई जाती है। वहीं महाआरती और परिक्रमा के बाद भंडारा भी आयोजित होता है जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की जाती है। ग्रामीण कमलेश पटेल ने बताया कि मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भक्त अपनी मनोकामना लेकर हनुमान जी की पांच आरती करता है उसकी मनोकामना श्रीहनुमान महाराज द्वारा पूरी की जाती है।