कानपुर देहात में पुलिसकर्मी पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप

Victim Women

कानपुर देहात – जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचैसी चैकी की पुलिस पर एक महिला के साथ मारपीट करने का ममला सामने आया है। जानकारी मिली है कि किसी जमीनी विवाद को लेकर पुलिसकर्मी ग्राम खि़तारी पहुंचे थे और आरोप लगाया गया है कि दो पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट कर घर ग्रहस्ती का सामान बाहर फेंक दिया। हालांकि पीड़ित महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। VIDEO

पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने के बाद मारपीट करने तथा घर में तोड़फोड करने का आरोप लगाया हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिला ने बताया किदो पुलिसकर्मियों ने पहुंचक महिला के साथ मारपीट की है लेकिन यह नहीं पता  है कि वह पुलिसकर्मी मौन थे।