कन्नौज में होमगार्ड पीआरडी महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला

Kannauj Home Guard PRD

कन्नौज। जिले के सदर क्षेत्र में बने विकास भवन परिसर में एक होमगार्ड महिला पीआरडी कर्मी ने अपने ही विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान अकेला पाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला पीआरडी कर्मी ने एसपी अमरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत कर न्याय की गुहार भी लगाई है।

पीड़ित महिला के मुताबिक थाना से ड्यूटी के लिए ऑफिस आई, जहां बलबीर और सुनील नामक दो व्यक्तियों पर ऑफिस में लेजाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वहीं अधिकारी पर महिला ने विभाग से बाहर निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। हाालंकि इस मामले में कन्नौज एएसपी विनोद कुमार ने महिला की शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

DOWNLOAD