कन्नौज। 23 मार्च को कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए कन्नौज जिले के गन्धरापुर निवासी जवान पंकज दुबे के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव पहुँचा। शहीद जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ा जहां समूचा क्षेत्र भारत माता के जय घोष से गूंज उठा। शहीद पंकज दुबे के पार्थिव शरीर को सेना के जवानो ने सलामी दी और फिर पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिले के आलाधिकारियों सहित राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सदर कोतवाली इलाके के गाव गन्धरापुर निवासी 22 वर्षीय सेना के जवान पंकज दुबे आर्टिलरी कोर में रेडियो ऑपरेटर के पद पर कश्मीर घाटी के तंगधार सेक्टर में तैनात थे। 23 मार्च की सुबह उनके भाई ने सूचना दी कि पंकज दुबे रात्रि चले सर्च ऑपरेशन में आतंकियों की गोली से गम्भीर घायल हो गए है।
पंकज के सिर में गोली लगी है उनका इलाज उधमपुर के कमांड अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। लेकिन पंकज जिंदगी मौत की लड़ाई में हार गया और शहादत को प्राप्त हो गया। पंकज के शहादत की खबर जैसे ही यूनिट से परिवार को मिली परिवार में कोहराम मच गया। पंकज दुबे अगस्त 2015 में कानपुर से सेना में भर्ती हुए थे मार्च 2017 में उनको ट्रेनिग के लिए भेजा गया था नवम्बर 2018 में पंकज की तैनाती रेडियो आपरेटर के पद पर कश्मीर घाटी के तंगधार में हुई थी। शहीद पंकज दुबे की अभी शादी नही हुई थी।
शहीद पंकज दुबे की माँ व बहन ने सरकार से मांग की है कि वो खून का बदला खून से ले। शरहद पर जवानो की शहादत को बेकार न जाने दिया जाए। उन्होंने अपनी आर्थिक स्तिथ कमजोर होने पर मदद की मांग भी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिले थे और सरकार बनने पर सहायता की बात कही।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More