कन्नौज सपा विधायक और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

Kannauj Police

कन्नौज। तहसील क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। बताया जा रहा है कि दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर गुप्त जगह पर भेजा गया है। दरअसल सपा के विधायक तथा कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे जिस दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर सभी को अभिरक्षा में लिया गया।

https://youtu.be/Sm5eYfwHmfQ

  • कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर अभिरक्षा में लिया
  • मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे सपा कार्यकर्ता
  • विधायक अनिल दोहरे को चेतावनी दी गई थीः एसडीएम
  • कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया गया हैः एसडीएम

सदर कन्नौज एसडीएम, गौरव शुक्ला ने बताया कि सपा कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे जिस दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नहीं करने पर विधायक अनिल दोहरे को चेतावनी दी गई थी जिसके बाद भी पालन नहीं करने पर सभी को मौके से पुलिस का सहयोग लेकर हटाया गया है।