कन्नौज में पराली जलाने का आरोप लगने पर किसान की सदमे में मौत

Farmer died

कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव में एक किसान की सदमे में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मैकूलाल नामक किसान की अचनाकर मौत होने के बाद परिवार में शोक की लहर है जबकि परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व अपने खेतों में पराली जलाने गए मृतक मैकूलाल पर आर्थिक दंड की बात कही गई थी जिसके कारण किसान सदमें में था।