छिबरामऊ डाकघर का जनरेटर खराब, सुनवाई नहीं होने पर विरोध

Chhibramau Post office

छिबरामऊ। कन्नौज जिले के छिबरामऊ डाकघर में जनरेटर खराब होने से उपभोक्ताओं सहित कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि डाकघर का जनरेटर खराब होने से कर्मचारियों को विद्युत समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है जिसके चलते डाकघर के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

https://youtu.be/QjPcyq_q8PE

  • डाकघर के कर्मचारियों ने जताया विरोध
  • जनरेटर के आभाव में काम हो रहा प्रभावित
  • विद्युत आभाव में उपभोक्ताओं के नहीं हो पाते हैं काम

डाकघर के कर्मचारियों का साफ तौर पर कहना है कि बीते लगभग 2 माह से यह समस्या बनी हुई है जिसके कारण केवल लाईट होने पर ही काम किया जा सकता है जबकि ग्राहकों को भी लाइट के आभाव में परेशान होकर मायूसी के साथ घर वापस लौटना पड़ता है।