नागदा में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

krishna janmashtami

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। देर रात मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही वहीं इस विशेष अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। बता दें कि नागदा का बिरलाग्राम गणपति मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे लेकिन कोरोनो काल के कारण काफी कम संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। जबकि दिन भर मंदिर में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।

  • दिन भर रहा भजन कीर्तन का दौर जारी
  • श्री गणपति मंदिर और लक्ष्मी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
  • मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया