सिवनी में कोरोना का पुतला दहन, फैलाई जागरूकता

सिवनी। कोविड19 से सुरक्षित रहने की अलख जगाने के उद्देश्य से सिवनी जिले में निरंतर मातृशक्ति संगठन के सदस्य प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रोको टोको कार्यक्रम के तहत मातृशक्ति संगठन एवं यूथ विंग समर्पण युवा संगठन द्वारा फैंसी ड्रेस, नुक्कड़ नाटक, रैली, स्लोगन जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को सचेत करने का सफल प्रयास किया है।

  • मातृशक्ति संगठन एवं यूथ विंग समर्पण की पहल
  • लोगों को जागरूक करने निरंतर प्रयास
  • प्रशासन के रोको टोको अभियान के तहत आयोजन
  • दशहरा मैदान में किया गया कोरोना का पुतला दहन

इसी कड़ी में संगठन द्वारा विशाल संदेश यात्रा निकाली गई, जिसमें निर्धारित ड्रेस कोर्ड में एकत्रित हुए सदस्यों ने दशहरा मैदान पहुंच कर कोरोना के प्रतीक स्वरूप विशाल पुतले का दहन किया। इस आयोजन में सिवनी एएसपी कमलेश खरपुसे, रोको टोको अभियान प्रभारी सौरभ शुक्ला भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author