भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे अकबरपुर, लोकसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र

BJP Vice president Raman Singh

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के अकबरपुर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सेक्टर संयोजक की बैठक संम्पन हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने सेक्टर संयोजको को 2019 में बीजेपी की जीत का मंत्र दिया। मंच से सम्बोधित करते हुवे रमन सिंह ने भाजपा के 2014 से लेकर 2019 तक चलाई गई योजनाओं को विस्तार में बताते हुए सेक्टर संयोजको को निर्देश दिया कि वे गांव गांव जाकर हर व्यकित को सरकार की उपलब्धियां बताये ताकि लोकसभा 2019 में पिछले चुनाव में जीती हुई 73 सीटों का आंकड़ा बढ़ाया जा सके। VIDEO