KORIYA | कोरिया : जिले के चिरमिरी एसईसीएल के कुरासिया वर्कशाप में सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई कर सशस्त्र चोरों द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की वर्कशॉप में देर रात मुंह पर गमछा ढंके हुए 20 से 25 सशस्त्र लोग पहुंचे जिनके हाथ में लोहे की रॉड, डंडा व हेक्सा ब्लेड था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई की गई जो कि अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे जिनके मुताबिक 36 पिन रॉड जिसमें तांबे होते है, होएस्ट मोटर सहित मशीन के पार्टस की चोरी हुई है।
Related Posts
उत्तराखंड मंत्री की पत्नी कोरोना पाॅजिटिव, होम क्वारंटीन हुए कई नेता
देहरादून। उत्तराखंड मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब पूरा मंत्रीमंडल कोरोना के डर के…
सबलपुर में आजादी के बाद रातों रात उपलब्ध कराई जुगाडु बिजली
सबलपुर | कानपुर देहात जिले के सबलपुर में आजादी के कई वर्षों बाद जुगाडु विद्युत सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई…
राष्ट्रपति के पैतृक ग्राम परौंख का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कानपुर देहात। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के पैतृक ग्राम परौंख का कानपुर देहात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने औचक…
