BURHANPUR | बुरहानपुर : सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल हुए। गणेश मंडलों के स्वागत के साथ ही नंदकुमार सिंह चौहान ने मंच से उतरकर अखाड़ों के साथ लेझिम भी खेली। इस दौरान महापौर अनिल भोसले, पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता भी झूमे। जहां एक तरफ गणेश विसर्जन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही नंदकुमार सिंह चौहान ने इसे मुंबई और पुणे के तर्ज पर होने वाला चल समारोह बताया।
Related Posts
नेपानगर की मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार
नेपानगर। एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले चोर को बुरहानपुर की नेपनागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…
प्रदेश में यूरीया की किल्लत, बुरहानपुर के लोनी पहुंचे कृषि विभाग अधिकारी
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में यूरीया की किल्लत के बाद प्रदेश सरकार ने यूरीया और खाद्य की जांच के लिए कृषि…
बुरहानपुर में कुल 61 शिक्षक बर्खास्त
घोटाले में लगभग 100 शिक्षकों की शिकायत की गई थी बुरहानपुर। शिक्षक भर्ती घोटाला के तहत एक बार फिर कार्रवाई…
