सीएम योगी 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहुंचाएगे लाभ

cm yogi

लखनऊ, 2 सितम्बर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 2 सितम्बर को वृद्धावस्था पेंशन योजना  (vridhavastha pension yojana) के 55 लाख 77 हजार लाभार्थियों को कुल 836.55 करोड़ रुपए का ऑनलाइन हस्तान्तरण करेंगे। जानकारी के मुताबिक वृद्धावस्थापेंशन योजना के कुल 55.77 लाख लाभार्थियों में 4.56 लाख नवीन लाभार्थी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।