Categories: Lucknow

यूपी दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 100 विधानसभाओं में वार रूम

लखनऊ – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी जिसको लेकर कांग्रेस (Congress) नेताओं द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. कौल हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रियंका द्वारा चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी जबकि प्रतिज्ञा यात्रा के रूट सहित रणनीति बनाई जाएगी. कांग्रेस पार्टी ने 100 विधानसभाओं पर वार रूम बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया है जिसके जरिए आलाकमान द्वारा फॉलोअप लिया जाएगा. इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव संगठन, फ्रंटल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी जबकि कई लोगों से व्यक्तिगत मिलेंगी.

वहीं प्रियंका गांधी 29 सितंबर को मेरठ से चुनावी दौरा शुरू करेंगी। विधानसभा चुनाव का बिगुल क्रांतिधरा से 29 सितंबर को फूंका जाएगा। दो अक्तूबर को वाराणसी में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज में रैली करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।

FILE21 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच में यह यात्रा बुंदेलखंड पश्चिमांचल मध्यांचल पूर्वांचल से एक साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की तादाद में कार्यकर्ता, न्याय पंचायत सदस्य, ग्राम सभा सदस्य मौजूद रहेंगे. असल तौर पर यात्रा का मकसद आम जनता के घरों तक पहुंचना और उनके मुद्दों को, उनकी तकलीफों को, उनकी जरूरतों को सुनना और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताना है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (ajay kumar lallu) करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठकें कर चुके हैं और जिलों में भी जनसभा के लिए स्थल तय कर दिए गए हैं। 19 नवंबर को लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (indira gandhi) की जयंती पर प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना है। इससे पहले प्रियंका 9 सितम्बर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आईं थीं और उन्होंने मैराथन बैठकें कर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (pratigya yatra) और जनसभाएं करने पर सहमति दी थी।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा में किसी भी जगह जॉइन करेंगी, यात्रा के जरिए सबसे बड़ी कवायद उन पुराने कांग्रेस नेताओं के घर भी जाना होगा जिन्होंने किसी वजह से कांग्रेस छोड़ दी या निष्क्रिय हैं. ऐसे में यात्रा के जरिए उन पुराने नेताओं को साधने की कोशिश की जाएगी, जो नाराज माने जाते हैं. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी खुद उनके घर जाएंगी. और उनसे कांग्रेस के साथ जुड़कर काम करके पार्टी को मजबूत करने में आगे आने के लिए कहेंगी. कांग्रेस की इलेक्शन मैनेजमेंट टीम ने हर विधानसभा पर काम करना शुरू कर दिया है.

Recent Posts

विधायक बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने देवास में किया सरेंडर, माता टेकरी मंदिर विवाद

मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More

April 16, 2025

छिंदवाड़ा के बरधिया में उमड़ी आस्था की भीड़, गोसाईं समाज ने विधिवत किया जवारे का विसर्जन

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More

April 13, 2025

प्रेत बाधा, शादी की समस्या का समाधान: श्री चिरोड़िया धाम का अचूक उपाय | Shadi ke upay

विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More

April 7, 2025

शनि गोचर 2025: सभी 12 राशियों पर प्रभाव, उपाय और भविष्यवाणी

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More

March 28, 2025

पर्चा बनाकर भविष्य बता रहे पंडित अंशुल शास्त्री, श्री चिरोड़िया धाम सरकार में भक्तों की भीड़ लगी

मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More

March 25, 2025

एमपी कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव को बताया ‘कुंभकरण’, भोपाल में हुआ अनोखा प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More

March 20, 2025