चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की वीडियो काॅन्फ्रेंस
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की वीडियो काॅन्फ्रेंस
- लखनऊ के योजना भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई
- बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ के योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जानकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ चैकियों पर कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर और लैंडलाइन प्रदर्शित करने, कंट्रोल रूम नंबर्स का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बाढ़ पीड़ितों को आवश्यकतानुसार 102 और 108 एम्बुलेंस की सेवा प्रत्येक दिशा में उपलब्ध कराने जैसे कई अवश्यक निर्देश दिये गये।