UP Election 2022 : प्रियंका गांधी रायबरेली की किसी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Priyanka gandhi election 2022

उत्तरप्रदेश विधानसभा 2022 (Up election 2022) से पहल ही राजनीतिक पार्टियो के दिग्गज प्रदेश के दौरे पर आने लगे हैं. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) अपने यूपी दौरे पर हैं. वहीं अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायबरेली (Raebareli) की किसी भी एक सीट से प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी से कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने यह सुझाव दिया है.