MP : पानी के बीच टापू पर फसा परिवार, टीम पहुंची तो मदद लेने से कर दिया माना

shivpuri kolaras sindh nadi

शिवपुरी के कोलारस में एक टापू पर तकरीबन 48 घंटो तक परिवार फसा रहा जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उन तक मदद पहुंचाई. दरअसल भड़ोता सिंध की दो नदियों के बीच बने टापू पर परिवार सदस्यों के फसे होने की सूचना के बाद कोलारस पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद नाव की मदद से टापू पर फसे लोगों तक पहुंचा जा सका. पुलिस के मुताबिक जब टीम परिवार के तीन सदस्यों से बात करने पहुंची तो वृद्ध दम्पित्त ने टीम के साथ आने से मना कर दिया जिसके बाद केवल परिवार के युवक सुरक्षित स्थान पर लाया गया.