पूरनखेड़ी टोल नाका पर युवतियों को दी गई नौकरी

  • पूरनखेड़ी टोल नाका पर युवतियों को दी गई नौकरी
  • टोल शुरू होने के दिन से हो रहे थे विवाद
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है: मैनेजर
  • विवाद के कारण नहीं की गई है युवातियों की पोस्टिंग: मैनेजर

शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल टैक्स पर लगातार हो रहे विवादों के बाद अब प्रबंधन ने महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब विवाद नहीं होगा। टोल नाका शुरू होने के दिन से ही विवाद हो रहे थे जिसके बाद टोल पर करीबन दो दर्जन महिलाओं को जगह दी गई है।

टोल मैनेजर महेंद्र तोमर के मुताबिक नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। जब मीडिरूा ने मैनेजर से विवाद की स्थिति को देखते हुए युवतियों को टोल पर बिठालने का सवाल किया गया तो मैनेजर ने इस बात से इंकार किया और बताया कि देश के कई टोल नाकों पर महिलाएं ही काम कर रही हैं।


You May Also Like

More From Author