चुनाव ड्यूटी पर जाते समय दुर्घटना, पति पत्नी सहित तीन की मौत

car accident badarwas highway

शिवपुरी। जिले के जिले के बदरवास थाना अंतर्गत ईश्वरी के पास एक स्कार्पियो वाहन ट्रक से टकरा गया जिसके कारण पति पत्नी सहित 3 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल में कार्यरत जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैरसिया से बदरवास आ रहे थे। तभी इनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को गुना के लिए रेफर किया गया है।

बैरसिया से लौट रहे बीएसएनएल अधिकारी जयप्रकाश तिर्की और उनकी पत्नी बसंती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी सवार एक अन्य की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों की स्थिति गंभीर है, बताया यह भी जा रहा है कि पत्नि की उपचुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी उसी के लिये यह लोग बैरसिया से शिवपुरी आ रहे थे।