उन्नाव रेप पीड़िता की मौत, परिजनों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

उन्नाव। उन्नाव की रेप पीड़िता ने शुक्रवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दुष्कर्म पीड़िता के निधन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची जहां इस दौरान परिजनों ने प्रियंका गांधी को बताया कि एक साल में आरोपियों ने उनके पूरे परिवार को कई बार प्रताड़ित किया है।

प्रियंका गांधी बोली कि उन्नाव की दिवंगत पीड़िता का परिवार अपार दुःख और गुस्से में है, साल भर से इस परिवार पर अत्याचार हो रहा था। पीड़िता के पिता को घर में घुसकर पीटा, उनका खेत जला दिया, उनकी 9 साल की पोती को स्कूल में जान से मारने की धमकी दी।

प्रियंका गांधी बोली कि यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि राज्य में अपराधियों की कोई जगह नहीं है, लेकिन लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि प्रशासन को बताना पड़ेगा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

DOWNLOAD

You May Also Like

More From Author