देहरादून – उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ना तय है.. अलबत्ता सरकार व्यापारियों को राहत देते हुए बाजार अब तीन के बजाय पांच दिन खोलने पर विचार कर रही है… रविवार को सरकार कोविड कर्फ्यू की नई एसओपी जारी करेगी… शनिवार रात सवा नौ बजे सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की कोविड मामले को लेकर गठित कमेटी के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है… बैठक में अफसरों ने बताया कि संक्रमण कम तो हुआ है लेकिन अभी तीसरी लहर के बारे में कोई पता नहीं है… वहीं, व्यापारी बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं…ऐसे में सरकार बाजारों को तीन के बजाय पांच दिन खोलने पर विचार कर रही है… सरकार इसके साथ ही रेस्टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल सकती है…सचिवालय, विधानसभा, निदेशालय, कमिश्नरी, और कलेक्ट्रेट के साथ ही जरूरी सेवाओं से जुड़े सरकारी दफ्तरों के अलावा अन्य दफ्तर अभी बंद हैं, हालांकि, इसके बावजूद कई विभागीय प्रमुखों ने इस दौरान दफ्तर खोले हैं पर अब बाकी अन्य सभी दफ्तरों को अनिवार्य रूप से 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकता है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More