ROORKEE – रुड़की | हरिद्वार जिले के रुड़की में बन रही कैंटीन को अब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि दीपावली तक यह कैंटीन चालू हो जाएगी। जाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि रुड़की तहसील में करीब ढाई सौ कर्मचारियो के अलावा करीब आठ सौ से एक हजार लोग प्रतिदिन तहसील आते हैं लेकिन यहां पर कोई कैंटीन नहीं है इसके चलते उन्होंने मई माह में कैंटीन का प्रस्ताव भेजा था और कैंटीन प्रस्ताव को एचआरडीए से मंजूरी मिल गई जिसके बाद से कैंटीन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री ने इस कैंटीन को अटल कैंटीन का नाम देने का निर्देश दिया है।
Related Posts
कैमरा 24 की खबर पर सांसद हरिद्वार ने दी प्रतिक्रिया
लेकिन सांसद का बयान अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास ही दिखता है हरिद्वार | कैमरा 24 द्वारा दिखाई गई खबर…
फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर को ब्राह्मण ने दी खुली चेतावनी, केदारनाथ फिल्म नहीं चलने देंगे
Protest Against Kedarnath Film – Haridwar – केदारनाथ आपदा की कहानी पर आधारित फिल्म केदारनाथ आगामी 7 दिसंबर को रिलीज…
12वीं के छात्र ने की खुदकुशी
रूड़की। हरिद्वार जिले के सोलानीपुरम में सीबीएसई के 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक मृतक…
