कनखल के रानी गली में दो गुटों के बीच हुई मारपीट

Rani Chowk Kankhal

हरिद्वार। उप नगर कनखल के चौक बाजार क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के दौरान दो गुटों के बीच जमकर हाथापई हुई। दरअसल चौक बाजार के रानी गली का यह मामला है जहां नगर निगम की टीम दुकानदारों के अवैध कब्जे हटाने पहुंची थी लेकिन इस कार्रवाई के दौरान दो गुटों में हाथापाई होने पर नगर निगम अमले ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि रानी गली के दुकानदारों तथा भाजपा नेता के बीच कहासुनी होने के बाद हाथापाई हुई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।