सास की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार एसएसपी ने किया खुलासा

Murder of Mother In Law

हरिद्वार – कोतवाली पुलिस ने एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के दामाद शंकर गिरी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो शंकर गिरी ने अपना जुर्म कबूल लिया। हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेसर्वा के दौरान बताया कि महिला के दामाद को शक था कि उसकी सास के अवैध संबंध थे और उसे डर था कि सास उसकी पत्नी को भी गलत संगत में धकेल सकती है जिसके डर से 19 जनवरी की रात गुस्से में आकर शंकर गिरी ने नुकीली हथौड़ी से महिला के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। VIDEO