कनखल में हुई लूट का खुलासा, किरायेदार ने साथियों के साथ की थी लूट

Kankhal Loot Case

हरिद्वार। जिले के थाना कनखल क्षेत्र में विगत 30 मार्च को दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक सुलझाते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है तथा दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 95 हजार रूपए और 18 तोला सोना भी बरामद किया है। एसओजी और कनखल पुलिस ने संयुक्त रूप से इस मामले का खुलासा किया जिसमें सामने आया कि किरायेदार द्द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।