हरिद्वार में पकड़ाया लंगूर, कई लोगों को कर चुका था घायल

langoor in haridwar

Haridwar – पिछले कई महीनों हरिद्वार में आतंक का पर्याय बन चुके एक लंगूर को आखिरकर पकड़ लिया गया। बता दें कि पिछले कई महीनों से हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र भेल की फेक्ट्री में काम करने वाले दो दर्जन से भी ज्यादा मजदूरों को काट चुका था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था लेकिन आखिरकर मथुरा से लंगूर पकड़ने वाली एक स्पेशल टीम ने हरिद्वार पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लंगूर को पकड़ लिया।

  • दो दर्जन से भी ज्यादा मजदूरों को काट चुका था

  • मथुरा की स्पेशल टीम ने पकड़ा

बताया गया कि अब वन विभाग द्वारा मेडिकल करवा कर रिहायशी इलाके से दूर जंगल में जानवार को छोड़ दिया जाएगा जिससे वह दुबारा आबादी वाले इलाके में आकर आतंक ना मचा सके। VIDEO NEWS