संत शिवपुरी ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया, किसानों का समर्थन

Sant Shivam Puri

हरिद्वार। सन्यासियों के सबसे बड़े जूना अखाड़े के वरिष्ठ महंत शिवम पुरी आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय किसान यूनियन से मैदान में उतरने का मन बना रहे है। बता दें कि महंत शिवम पुरी उत्तराखंड भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी हैं और सरकार द्वारा किसानों के लिए कुछ ना करने का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। VIDEO

महंत शिवम पुरी के अनुसार किसानों की हालत आज भी जस की तस है और किसान आजादी के बाद से ही केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किये गये हैं बताया गया कि हरिद्वार जनपद में गन्ना किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है और इसके लिए वे जल्द ही हजारों किसानों के साथ राजधानी दहरादून में विधानसभा का घेराव करेंगे तथा आगमी चुनाव में कड़ी टक्कर देने की बात कही।