Vegetarian family was served non-veg food in Meerut

मेरठ में शाकाहारी परिवार को रेस्टोरेंट में परोसा गया नॉनवेज, वीडियो देखकर उड़ा जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद, यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो रेस्टोरेंट में जाकर ​लंच या डिनर करने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। दरअसल मेरठ के एक रेस्टोरेंट में एक शुद्ध शाकाहारी परिवार को गलती से नॉनवेज परोस दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह गलती उस वक्त सामने आई जब परिवार ने पूरा खाना खत्म कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट और वेटर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है।

घटना मेरठ के रोमियोलेन रेस्टोरेंट की बताई जा रही है, लेकिन कैमरा24 इस वीडियो में दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के मुताबिक परिवार को गलती से नॉनवेज परोसा गया। वीडियो बनाने वाले शख्स के अनुसार, ऑर्डर सर्व करने वाले वेटर का नाम सुल्तान बताया जा रहा है। परिवार को यह बात खाने के बाद पता चली, जिससे वह बेहद आहत हुए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार की नाराजगी और रेस्टोरेंट में हुई चूक को दिखाया गया है। यह मामला ऑनलाइन बहस का विषय बन गया है, जहां लोग शाकाहारी परिवार की भावनाओं का सम्मान करने की बात कर रहे हैं। घटना के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा माफी मांगी गई।

Back To Top