Viral Video : ट्रक से गिरने ही वाला था शख्स… देखें फिर क्या हुआ

watch viral video of car driver who helped an worker was to just fall down from truck

सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है. वीडियो में एक व्यक्ति ट्रक से अनबैलेंस होकर नीचे गिरते दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति नीले रंग के कपड़े पहने हुए है, जिसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सरकारी विभाग का सफाई कर्मचारी है. पास में रखा कचड़े से भरा बड़ा सा कंटेनर भी इस ओर इशारा कर रहा है. आप भी वीडियो देखें –

वीडियो में अचानक वो सफाई कर्मचारी अनबैलेंस होकर ट्रक से नीचे गिरने लगता है लेकिन अपने हाथ के सहारा वो उलटा ही ट्रक के सहारे लटक जाता है. इसी बीच पास से गुजर रही कार उसे देखकर पहले ही रूक जाती है. शायद ड्रायवर (car driver viral video) सोचता है कि वो कर्मचारी उतर रहा है लेकिन ऐसा नहीं था. कुछ ही सेकेंड बाद ड्रायवर समझ जाता है कि व्यक्ति गिरने वाला है, और वो तत्काल कार आगे लाकर उसे सहारा देकर वापस ट्रक पर चढ़ा देता हैं. हालांकि अब लोग इस वीडियो को शेयर (viral video sharing) करते हुए अपने अपने अंदाज में मदद का हाथ बढ़ाने वाले कार चालक की तारीफ कर रहे हैं.