कार्यकाल वृद्धि के कारण बूढ़े कंधो पर जिम्मेदारी का बोझ

हमारे देश में अनुभवी लोगों की एक बड़ी संख्या है जिनमें से ज्यादातर का कहीं भी किसी भी क्षेत्र में उपयोग नहीं किया जा रहा है सेवा निवृत्त होने के बाद भी कई लोग काम करने के लिए इच्छुक होते हैं। उच्च बेरोजगारी दर से भुखमरी, प्रवास, आपराधिक मामले, आत्महत्या, मानसिक बीमारी की समस्या बढ़ती है।

जब विभाग खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु करते हैं तो उनकी भर्ती प्रक्रिया में शायद इतनी कमियां होती है कि उन्हें वह प्रक्रिया या तो आगे के लिए टाल दी जाती है या फिर रद्द ही करनी पड़ती है। यह भर्तियां 3 से 4 साल तक भी टक जाती है जिसके कारण कर्मचारी की रिटायरमेंट अवधि 2 से 5 साल तक और बढ़ा दी जाती है। नई भर्तियां इसलिए भी नहीं हो पाती हैं क्योंकि बड़ी संख्या में एक साथ रिटायरमेंट के विभिन्न फंडो के भुगतान की समस्या आती है इसलिए भी सरकार रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा देती है।

शायद आज से कुछ दशकों बाद एक बड़ी आवादी सेवानिवृत्त बुजुर्गों की होगी और इस बारे में कोई दीर्घ नीति बनाने की जरूरत जिम्मेदारों को है। एक युवा देश के बुजुर्ग देश में तब्दील होने से पहले सरकार को संपूर्णता में सेवानिवृत्ति की उम्र पर विचार करना चाहिए।

यहां इस समस्या से दूसरी ओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जी ने दिल्ली से थोड़ी दूर दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन फैक्ट्री का उद्घाटन किया जिसे मेक इन इंडिया प्रोग्राम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था को कई फीसदी उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए मदद करेगा। इससे आगामी कुछ सालों में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरियां मिलने की उम्मीद है जिसका सीधा असर मेक इन इंडिया प्रोग्राम को मजबूत करने में होगा। भारत में विदेशी उत्पादों जैसे की स्मार्टफोन, टेलीविजन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खपत बढ़ेगी।

गौरव शर्मा
युवा पत्रकार

Recent Posts

विधायक बेटे रूद्राक्ष शुक्ला ने देवास में किया सरेंडर, माता टेकरी मंदिर विवाद

मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More

April 16, 2025

छिंदवाड़ा के बरधिया में उमड़ी आस्था की भीड़, गोसाईं समाज ने विधिवत किया जवारे का विसर्जन

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More

April 13, 2025

प्रेत बाधा, शादी की समस्या का समाधान: श्री चिरोड़िया धाम का अचूक उपाय | Shadi ke upay

विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More

April 7, 2025

शनि गोचर 2025: सभी 12 राशियों पर प्रभाव, उपाय और भविष्यवाणी

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More

March 28, 2025

पर्चा बनाकर भविष्य बता रहे पंडित अंशुल शास्त्री, श्री चिरोड़िया धाम सरकार में भक्तों की भीड़ लगी

मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More

March 25, 2025

एमपी कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव को बताया ‘कुंभकरण’, भोपाल में हुआ अनोखा प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More

March 20, 2025