fake journalist

सतना में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ शिकायत, जांच अभियान शुरू

  • सतना एसपी के निर्देश पर चल रहा चौकिंग अभियान

सतना। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ सतना ने जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को ज्ञापन सौंपकर जिले में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की थी। जानकारी दी गई है कि पिछले लंबे अंतराल में जिलेभर में प्रेस लिखी हुई गाड़ी और फर्जी पत्रकार अवैध कामों को अंजाम दे रहे हैं जिससे जिले के पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है। हालांकि मामला संज्ञान में लेते हुए सतना एसपी के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रेस और पुलिस लिखे हुई वाहनों की प्राथमिकता से चेकिंग की जा रही है। VIDEO

 

Back To Top