सतना सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे भाजपा के गणेश सिंह, रैली निकाकर किया शक्ति प्रदर्शन

Satna Sansad Ganesh Singh

सतना। लोक सभा सतना सीट के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिये और चौथी पारी खेलने के लिए सांसद गणेश सिंह को मैदान में फिर उतारा है। टिकट घोषणा के बाद सतना सांसद गणेश सिंह दिल्ली से सतना पहुचे और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। गणेश सिंह ने चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला शामिल हुआ। रैली के बाद सांसद सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।