वैन से बरामद हुआ 88 लाख से अधिक कैश, धार के कानवन का मामला

88 Lakhs Recovered

धार। एक कार से पुलिस ने 88 लाख से अधिक की नगद राशि बरामद की है।दरअसल मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है। दरअसल मामला धार जिले के कानवन का है जहां पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक वेन से इतनी बड़ी रकम जब्त की है।

कानवन थाना प्रभारी कमलसिंह गहलोत के मुताबिक वाहन चैकिंग के दौरान मारूति वैन को रोका जिसमें तीन लोग सवार थे। जब चैकिंग की गई तो वाहन से लगभग 88 लाख 8 हजार रूपए बरामद किए गए जिसके बाद आयकर अधिकारी को सूचित किया गया है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।