डाॅ अम्बेडकर को लेकर अभद्र भाषा का पोस्ट, कार्रवाई की मांग

Pithampur Bhim Sena Army

पीथमपुर। संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में धार जिले की पीथमपुर भीम सेना आर्मी द्वारा थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक जयेश गुप्ता नाम के फेसबुक अकाउंट से डाॅ अम्बेडकर को लेकर अभद्र भाषा के पोस्ट डाली गई थी जिसके बाद भीम सेना आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।