धार के अमझेरा कुंदनपुर में हुआ भूस्खलन

Amjhera Kundanpur of Dhar

धार। जिले में एक धार्मिक स्थल की एक पहाड़ी का हिस्सा भूस्खलन होने की घटना सामने आई है जिसमें किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि भूस्खलन के कारण बड़े बड़े पेड़ धाराशाई हो चुके हैं, और गनिमत यह रही कि इस घटना के दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

  • किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
  • भूस्खलन के कारण पेड़ हुए धाराशाई
    बारिश के कारण आई नमी से हुआ भूस्खलन

बता दें कि धार जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम अमझेरा कुंदनपुर स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर की पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी मुख्य वजह बारिश के कारण आई नमी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह धाम महाभारत काल का बताया जा रहा है।