मोहनखेड़ा के ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज का कोरोना से निधन

mohankheda acharya

धार, 3 जून। जैन तीर्थ मोहनखेड़ा के गच्छाधिपति ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज का निधन हो गया है जिसकी पुष्टि मोहनखेड़ा ट्रस्ट ने आधिकारिक रूप से की है। दरअसल कोरोना संक्रमित होने के बाद ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज को इंदौर में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आखिरी सांस ली। खास बात है कि 3 जून को जन्मदिन के मौके पर ही ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज का निधन होने से खुशी का अवसर शोक में तब्दील हो गया। बता दें कि मध्यप्रदेश के धार जिला अतंर्गत राजगढ़ क्षेत्र का मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थल काफी प्रसिद्ध है जहां के गच्छाधिपति ऋषभचंद्र सुरी जी महाराज के निधन के बाद समाज में शोक की लहर है वहीं 4 जून को मोहनखेड़ा महातीर्थ पर अग्नि संस्कार किया जाएगा।