मंदसौर नपा अध्यक्ष हत्याकांड का खुलासा, प्रतापगढ़ में पकड़ाया आरोपी

Prahlad Bandhwar Murder Case

मंदसौर – नपा अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाहै। ब ता दें कि विगत 17 जनवरी की शाम मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या की गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी मनीष बैरागी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। VIDEO

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भागा था और वह प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया गया। वारदात को अंजाम देने की वजह बातई गई कि आरोपी ने इलेक्शन के समय होर्डिंग के लिए लगभग डेढ़ लाख रूपए खर्च किए थे और आने वाले समय में उससे ज्यादा पैसा वापस मिलने की उम्मीद थी लेकिन पैसा नहीं मिला और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि आरोपी ने अपने दोस्त से 32 बोर की पिस्टल ली थी।