छतरपुर के द्रोणागिरी में फैली गंदगी, दीप्ति पांडे ने सफाई कराने उठाई आवाज़

Chhatarpur Congress Dipti Pandey

छतरपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि दीप्ति पांडे द्वारा जिला पंचायत में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर बताया गया कि बड़ा मलहरा तहसील से 7 किलोमीटर दूरी स्थित जैन समाज के सिद्ध स्थल द्रोणागिरी में लोग दर्शन के लिए आते हैं लेकिन क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा होने के कारण बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं स्वच्छता व्यवस्था को सहीं करने की मांग को लेकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा गया जिसके बाद जिला कलेक्टर ने भी तहसील स्तर पर सफाई करने करवाने का आवशसन दिया है। बता दें कि दीप्ति पांडे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य भी हैं। VIDEO