सिवनी। एक बस अनियंत्रित होकर पलटने से लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं। दरअसल मामला सिवनी जिले का है जहां धूमा से गोटेगांव जा रही पटेल ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 40 यात्री घायल हुए है जिनमें कुछ स्कूली विद्यार्थी भी शामिल थे। धूमा थाना, जांच अधिकारी के मुताबिक यात्री बस चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में बस चलाई जा रही थी जिसके कारण बस पलट गई है। हालांकि घायलों को लखनादोन रेफर किया गया है जबकि चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। VIDEO
सिवनी में यात्री बस पलटने से लगभग 40 यात्री घायल

