कुरकुरे खिलाने के बहाने लेजाकर की बच्ची की हत्या, लखनादौन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lakhnadon seoni crime news

सिवनी। जिले में एक मासूब बच्ची की हत्या किए जाने का सनसनखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि बच्ची की मां से विवाद होने पर आरोपी द्वारा बच्ची काअपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी, जबकि अब पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 6 वर्ष की बच्ची को उतारा मौत के घाट
  • लखनादौन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
  • बच्ची की मां से विवाद होने पर की गई हत्या
  • ग्राम सहसना के पास जंगल से मिला बच्ची का शव

लखनादौन एसडीओपी, आर एन परतेती ने बताया कि 1 नवम्बर को बच्ची लापता हो गई थी जिसकी शिकायत मिलने के बाद तलाश शुरू की गई, जबकि पूछताछ के दौरान अर्जुन नामक युवक द्वारा बच्ची को लेजाने की बात सामने आई जिसके बाद संदग्धि की तलाशी शुरू करते हुए अभिरक्षा में लिया गया।

वहीं आरोपी की निशानदेही पर ग्राम सहसना के पास जंगल में हत्या करने की बात कबूली जबकि पीड़िता का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि हत्या का कारण बच्ची की मां से विवाद होना बताया जा गया।