Rain Lightning

दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक की मौत

दमोह। आकाशीय विजली गिरने से एक पुरूष की मौत जबकि दो लोग घायल हुए है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है जिसके कारण कही तेज बारिश तो कहीं बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। इसी बीच दमोह जिले के मड़ियादो थाना अंतर्गत कलकुआ के बंजारा टोला में आकाशीय विजली गिरने से 1 युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में सगाई समारोह भी था लेकिन घटना होने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

Back To Top