मंत्री प्रदीप जयसवाल पहुंचे अनूपपुर, रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Minister Pradeep Jaiswal

अनूपपुर। कमलनाथ सरकार में मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जयसवाल पने अल्प प्रवास पर अनूपपुर पहुंचे जहां मंत्री ने अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और फिर जिले के विधायकों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। बता दें कि जिला योजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसकी मंत्री ने अध्यक्षता करते हुए जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्य एवं फसल ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा ऋण माफी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।