मंदसौर में बारिश ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, अधिकारियों ने किया सर्वे

Crops Affected by Rain

मंदसौर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। देखा जाए तो तीन बार पहले ही पाला गिरने से आधी फसलें नष्ट हो चुकी थी और अब बारिश और ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार और पटवारी ने विभिन्न ग्रामों में पहुचंकर सर्वे किया जिनके मुताबिक गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि किसान अब प्रदेश सरकार से मुआवजा आस लगाए बैठा है।