हरिद्वार – जम्मु कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद देश के कई हिस्सों में लोगो ने सड़को पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया। हरिद्वार तहसील मेंजहाँ एक ओर वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर से लेकर प्रेमनगर घाट तक मार्च निकाला और मौन धारण तथा गंगा में पुष्प अर्जित कर शहीदों की आत्मशांति की कामना की। वहीं दूसरी ओर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आतंकियों का पुतला दहन कर विरोध किया तथा हमला करने वाले आतंकियों को तुरंत ही करारा जवाब देने की मांग देश की सरकार से की।
सेना पर हमले का हरिद्वार में जमकर विरोध, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

